आज का राशिफल: जाने 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल

 

आज का राशिफल : ग्रहों की चाल आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी? जानिए आज का राशिफल और अपनी योजनाओं को बनाएं शुभ मुहूर्त के अनुसार।

 

ये भी पढ़ें – Chhattisgarh Liquor Price 2025 : मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर,छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, 4% तक घटे दाम

 

मेष (Aries)

विद्या, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी। धन अर्जन के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य होंगे और संचित धन का सदुपयोग होगा। भूमि-जायदाद से जुड़े विवादों का समाधान मिलेगा।

वृषभ (Taurus)

पढ़ाई और चिंतन में रुचि बढ़ेगी। आशाएं मजबूत होंगी और लाभकारी प्रयास सफल होंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन (Gemini)

रोजगार में व्यस्तता रहेगी लेकिन आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से मदद प्राप्त होगी।

कर्क (Cancer)

शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संचय होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह (Leo)

आय में वृद्धि होगी, लेकिन बचत में कमी महसूस होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या (Virgo)

सरकारी अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला (Libra)

मेहनत से इच्छित सफलता मिलेगी। आर्थिक संतुलन बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों में अधिक खर्च हो सकता है। संतान और भाई-बहनों से सुखद समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

बुद्धि और कौशल की सराहना होगी। इच्छाएं पूरी होंगी और व्यवसाय में शुभ परिवर्तन आएगा। आर्थिक लाभ होगा और मित्रों-रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। भूमि-जायदाद के कार्य सफल होंगे।

धनु (Sagittarius)

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में खास अवसर मिलेंगे। बड़े प्रोजेक्ट पूरे करने में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर (Capricorn)

रहन-सहन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में समृद्धि आएगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और नए परिचय मिलेंगे। माता-पिता और वरिष्ठों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन (Pisces)

कार्य के प्रति समर्पित रहें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। धैर्य और गंभीरता से कार्य करें, जिससे पारिवारिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

आपकी राशि के अनुसार दिन को और बेहतर बनाने के लिए शुभ कार्यों को प्राथमिकता दें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *