आज का राशिफल 2 मई – मिथुन और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जाने आज का राशिफल

110

                    मेष

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गयी यात्रा सुखद रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने दिल की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

                 वृषभ

वृषभ राशि वाले लोग अपने कामकाज में नई-नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन में आ रही रुकावट दूर होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

                 मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन रही है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

Chhattisgarh Board's 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च शुरू

                  कर्क

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

                  सिंह

सिंह राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार संबंधित नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

                  कन्या

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है ,घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं।

                तुला

तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आ सकता है। नए संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

28 को प्रदेश अध्यक्ष देव व नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान करेगा भाजपा महिला मोर्चा  

                  वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले लोग आज आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता आ सकता है।

                   धनु

धनु राशि वाले लोग अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

                 मकर

मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह सुलझने की उम्मीद है। रुचि अनुसार काम मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

                   कुंभ

कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। किसी को अपने मन की बात बताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

लोन दिलाने का झांसा देकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

                  मीन

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए।

IMG 20240420 WA0009