आरएसएस के खिलाफ झूठे और बेगुनियाद आरोप लगाने वाले विधायक के खिलाफ हो भारतीय दंड सहिंता के तहत कार्यवाही- संजय श्रीवास्तव

58

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल लाइन थाना पहुंच कर कांग्रेस विधयक बृहस्पति सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस के खिलाफ भ्रामक बयान देने और गलत जानकारी देने वाले कांग्रेस नेता बृहस्पति सिंह के खिलाफ हम एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग हमने की हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधायक बृहस्पति सिंह एक वेब पोर्टल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हैं और बाहर आ कर खुद भ्रामक बातें करते हुए कथित वीडियो के पीछे आरएसएस का हाथ होने का बेगुनियाद और झूठा आरोप लगाते हैं। बृहस्पति सिंह का आरोप आरएसएस जैसी संस्था को बदनाम करने का प्रयास हैं। हमने विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ ऐसी झूठ और बेगुनियाद आरोप लगाने के लिए भारतीय दंड सहिंता के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं।
इस दौरान पार्षद रोहित साहू, संतोष साहू, संजय कश्यप, राजेश गुप्ता, सोनू सलूजा, राधे बाघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे थे

IMG 20240420 WA0009
देवेन्द्र फडणवीस ने भूपेश बघेल को गजनी बोलकर छत्तीसगढ़ का अपमान किया