Radhika Khera Join BJP : राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल 

71
radhika khera join bjp
radhika khera join bjp
Radhika Khera Join BJP : राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल 

Radhika Khera Join BJP : लोकसभा चुनाव के बीच चर्चा में आईं राधिका खेड़ा ने बीते दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। अब वह भाजपा में शामिल हो गईं। इसी इसी दौरान एक कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता शेखर सुमन ने भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG News : विधायक कार्यालय के बालकनी में प्रेमी जोड़े का रोमांस, एक दूसरे को किस करते हुये विडियो सोशल मीडिया में वायरल

राधिका खेड़ा, कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक थीं, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला से राधिक खेड़ा का जमकर विवाद हो गया था। जिसके बाद राधिका ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि राधिका भाजपा में शामिल हो सकती है।

राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शुक्ला ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कोरबा में उन्हें शराब की पेशकश की थी। राधिका ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्ला ने रात में उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया था।

राधिका खेड़ा ने इन आरोपों के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने कहा था कि उन्हें पार्टी से न्याय नहीं मिला।

कमल विहार प्रोजेक्ट से लाखों के ट्रांसफर्मर पार्ट्स एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार