कम समय में छत्तीसगढ के विकास में आई तेजी :- दुर्गेश वर्मा

53

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धरसींवा :– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत बहुत ही कम समय में छत्तीसगढ़ के विकास में जबरदस्त तेजी आई है। इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रीमण्डल और कांग्रेसजनों को जाता है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल के रूप में उभर रहा है। वहीं दो रुपए किलो में गोबर खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। साथ ही छत्तीसगढ़ में गोबर को लाभ की वस्तु में बदलने में भी सरकार को सफलता मिली है। यहां गोबर से बिजली बनाने की दिशा में कांग्रेस की सरकार ने मजबूती से कदम बढ़ाया है। राज्य में अब गोबर से बिजली उत्पादन का निर्णय और इस शोध पर नए शुरुआत से छत्तीसगढ़ और मजबूत राज्य बनेगा और साथ ही गोबर क्रय करने वाली स्वयं सहायता समूह की जो बहनें हैं, उनको और ज्यादा लाभ होगा। वहीं इससे स्वसहायता समूहों को भी बड़ा आर्थिक लाभ होगी।

दुर्गेश वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में गोबर से बिजली उत्पादन के इस योजना से किसानों को सबसे ज्यादा बड़ा फायदा होगा। वहीं इस काम के घोषणा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भूपेश है तो भरोसा है।

राज्य के मुख्या भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस योजना से कई तरह के फायदे छत्तीसगढ़वासियों को होंगे। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में उद्योग लगेगा। जिससे सीधे तौर पर युवाओं को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के फसल का दाम भी उचित मिलेगा। जहां कांग्रेस की सरकार युवाओं, गरीबों और किसानों के हक में काम कर रही है। वहीं जिसके चलते किसानों, गोठानों और उद्योगों को बड़ा फायदा इससे होगा। आज दुनिया ग्लोबल वॉमिंग से चिंतित है, हर जगह ग्रीन एनर्जी की बात हो रही है। इसलिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सरकार ने गोबर से बिजली बनाने का फैसला किया है, जो वास्तव में प्रदेश के लिए जन कल्याणकारी योजना है। जहां गोधन न्याय योजना के तहत बीते एक साल में सरकार की जानकारी के अनुसार 50 लाख क्विंटल गोबर की खरीद हुई है। जिसका अब बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 100 करोड़ से अधिक की गोबर खरीद छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बीते साल गोधन न्याय योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत किसानों से गोबर खरीद की जाती है। एक जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने अभी तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीद कर ली है।

IMG 20240420 WA0009
तेजस फाइटर प्लेन में पीएम मोदी भरी उड़ान, देखें वीडियो