कांग्रेस ने ज़रूरत मंदो के लिए १० हज़ार कच्चे राशन का पैकेट तैय्यार किया

93

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर  राजधानी रायपुर में जब से लाँकडाउन लगा तब से शहर जिला काँग्रेस कमेटी ज़रूरत मंद लोगों की मदद करती आ रही है।दवाइयाँ ,आक्सीजन युक्त बेड,मरीज़ों के लिए भोजन, ज़रूरत मंद लोगों के लिए पक्का भोजन की व्यवस्था शहर काँग्रेस कमेटी करती आ रही है।
शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में १६ सदस्यीय कमेटी का गठन कर के कंट्रोल रूम बनाया गया है।
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया की रोज़ाना सुबह शाम ५०० से अधिक लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहाँ है।कंट्रोल रूम में जिन ज़रूरत मंद लोगों का फ़ोन आ रहा है उन्हें घर पहुँच कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहाँ की दूसरे दौर के लाँकडाउन को देखते हुए आज पुनः १० हज़ार कच्चे राशन का पैकेट तैयार किया गया जो ज़रूरत मंद लोगों तक पहुँचाया जाएगा।आज निगम के सफ़ाईकर्मियों सहित ज़रूरत मंद लोगों को कच्चा राशन बाँटा गया।

 

IMG 20240420 WA0009
विधायक विकास उपाध्याय निगम सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित काँग्रेस प्रतिनिधी मंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाक़ात