कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया

155

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
एक बार फिर छत्तीसगढ़ की दौरे पर, मल्लिकार्जुन खड़गे