खुद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा,महिला थाना पहुंची

58

रायपुर,। टूलकिट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा देश को बदनाम करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का कार्य, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा महिला थाना में गिरफ्तारी देने धरना पर बैठी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धरने को संबोधित करते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि हमने भी ट्वीट किया है,यदि सरकार में दम है तो हमें भी गिरफ्तार करें। महिला मोर्चा रायपुर की जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि कांग्रेस ने जो कृत्य किया है वह देशद्रोह का मामला है और इस मामले से जनता का ध्यान हटाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है,इसका हम विरोध करते हैं या तो सरकार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ लिखी गई एफ आई आर. को निरस्त करें या हमें भी गिरफ्तार करें आज के धरने में पार्षद सरिता वर्मा एवं भाजपा नेत्री स्वनिल मिश्रा, मिनी पांडे भी शामिल हुई|

IMG 20240420 WA0009
भाजपा नहीं, कांग्रेस डरी हुई है- अरुण साव