गृह (पुलिस) विभाग के 74 अधिकारी हुये पदोन्नत, आदेश जारी

61
kabaadi chacha

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और उनके निर्देश पर गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिए गए हैं।
गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर, निरीक्षक रेडियो, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक एम संवर्ग के कुल 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इनमें 47 अधिकारियों की पदोन्नति उप पुलिस अधीक्षक के पद पर, 19 अधिकारियों की सहायक सेनानी, एक अधिकारी की उप पुलिस अधीक्षक रेडियो, 04 अधिकारियों की उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा तीन अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक एम के पद पर पदोन्नत किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20240420 WA0009
ओम माथुर पहले भाजपा के भीतर आदिवासियों को सम्मान दिलाले फिर बस्तर का दौरा करें - धनंजय सिंह ठाकुर