चुनाव ब्रेकिंग ………..चार राज्यों में भाजपा आगे पंजाब में केजरीवाल का दिल्ली मॉडल पास

89
images 48
images 48

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे साफ होते जा रहे हैं।दोपहर 12:30 तक सभी राज्यों की तस्वीर लगभग साफ दिख रही है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे हैं। मणिपुर और गोवा में भी भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर जाती दिख रही है। पंजाब में दिल्ली के केजरीवाल सरकार का मॉडल पास हो गया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुमत से कहीं आगे हैं। यहां भाजपा को 270 सीटों पर बढ़त मिल रही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में लगभग 55 सीटें कम है। वहीं समाजवादी पार्टी 122 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी को पिछले साल की तुलना में 75 सीटों का फायदा हो रहा है। इसके अलावा बसपा 5 कांग्रेस 3 व अन्य के खाते में 3 सीटें जा रही हैं।

इसी प्रकार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर आगे है। पिछले साल भाजपा यहां 57 सीटें जीतकर आई थी। इस बार 13 सीटों का नुकसान दिख रहा है। वहीं कांग्रेस यहां 22 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही है

पंजाब में आम आदमी पार्टी को 90 सीटों पर बढ़त हासिल हो रही है। पिछले साल यहां आम आदमी पार्टी ने 20 सीटें जीती थी। इस बार पूरे 70 सीटों का फायदा हो रहा है। वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट ही दिख रही है। कांग्रेस को पूरे 60 सीटों का नुकसान हो रहा है। पंजाब में अकाली दल 6, एनडीए 1 व अन्य के खाते में 1 सीटें जाती दिख रही

नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति‘‘ महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का गुडरीपारा नारायणपुर में आयोजन किया गया

इसके अलावा मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 11 पर एनपीएफ 6, एनपीपी 9 तथा निर्दलीय 8 सीटों पर आगे हैं। गोवा में भाजपा 20 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 सीटों पर, महाराष्ट्र वादी गोमांतक 2 सीटों पर तथा निर्दलीय 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

IMG 20240420 WA0009