छत्तीसगढ़ मे 3 महीने का बिजली बिल माफ हो :-राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस

71

रायपुर। पूरे देश मे कोरोना महामारी से कई राज्यों मे संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हैं जिसके कारण जन-जीवन बहुत प्रभावित हुआ हैं इससे छत्तीसगढ़ राज्य भी अछूता नही रहा हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष को आदेशित किया हैं कि मुख्यमंत्री महोदय से माँग की है की उनके राज्य की जनता कोरोना महामारी के चलते आर्थिक औऱ शारीरिक रूप से बहुत परेशान हैं इसलिए 3 महीने का बिजली का बिल माफ करें, इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मीडिया को बताते हुए कहाँ हैं कि आज कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों मे संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था।जिससे कोरोना मरीजों की गिनती कम हुई, इसमे छत्तीसगढ़ की जनता ने भी अपना सहयोग दिया हैं परंतु संपूर्ण लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी हैं क्योकि किसी भी परिवार के लिए लगातार 1 महीने के ऊपर संपूर्ण लॉकडाउन का बंधन लगाया जाऐ तो उसकी आर्थिक स्तर काफी नीचे आ जाती हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री महोदय से पत्र के माध्यम से मांग किया हैं कि कम से कम 3 महीने का बिजली का बिल छत्तीसगढ़ की जनता को छूट देनी चाहिए ताकि इस समय कुछ राहत मिल सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
केंचुआ बेचकर कमाए ढाई लाख रुपए, केंचुआ पालन से बेहतर रिटर्न की गारंटी