जन जागरण अभियान में हजारों महिलाएं उत्तरी सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

187

रायपुर  बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान निकाला जा रहा है पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं आज डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में निगम सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे कन्हैया अग्रवाल प्रशांत ठेंगड़ी आकाश शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन आज उनकी गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल खाने के तेल सब्जियां दवाइयां के दमोह में भारी उछाल देखने को मिल रहा है दुबे ने कहा कि आम आदमी की आए जस के तस है और महंगाई दिन प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि आज इसी तरह का प्रदर्शन शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक में अध्यक्ष सुमित दास ले.अरविंद दीक्षित ब्लॉक में नवीन चंद्राकर शहीद भगत सिंह ब्लॉक में अशोक ठाकुर सरदार वल्लभ भाई पटेल ब्लॉक में देव कुमार साहू गुरु घासीदास ब्लॉक में दीपा बग्गा संत कबीर दास ब्लॉक में माधव साहू संत माता कर्मा ब्लॉक में सहदेव व्यवहार महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक में सचिन शर्मा वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक में सुनील भोपाल पंडित जवाहरलाल नेहरु ब्लॉक में अरुण जंघेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

 

IMG 20240420 WA0009
आउटरीच अभियान के तहत कोरोना प्रभावित लोगों तक पहुँच रही क़ाँग्रेस