जरूरतमंदो को कंबल बांटने महापौर ने कंबल बैंक बनाया

93

रायपुर – महापौर  एजाज ढेबर ने गरीब और जरूरतमंद लोगो तक कंबल पहुंचाने आज कंबल बैंक बनाया है । इस बैंक में सामर्थवान व्यक्ति कंबल दान कर सकेंगे। साथ ही प्राप्त कंबलों को जरूरतमंद लोगो को दिया जायेगा।
महापौर  ढेबर ने कहा कि शहर में अभी बहुत ठंड पड़ रही है। यहां तक की पारा 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। कई गरीब कंबल के अभाव में ठिठुरते भी देखे जा रहे है। अब उनके तक कंबल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उन्होने कंबल बैंक बनाया है। आम लोगो से अपील करते हुए उन्होने कहा कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति दिखे तो उनके बारे में निगम को सूचना दें । उन तक कंबल पहुंचाने में सहयोग प्रदान करंे। कंबल बैंक के 4 लोग सदस्य बनाये गये है। इसमें से लोकेष यादव मोबाईल नंबर 8871588897, मनीष तिवारी मोबाईल नंबर 9755885375, सिम्मु सोना मोबाईल नंबर 7694061297, तथा विष्णु नायक मोबाईल नंबर 8602591159 होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मानवता की सेवा करेगा लायन्स क्लब रायपुर ग्रेटर