तिल्दा नगर पालिका परिषद में हर घर हरियाली अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

109
IMG 20220720 WA0027
IMG 20220720 WA0027
kabaadi chacha

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण व हरियाली विकसित करने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित वृक्षारोपण के महा-अभियान “हर घर हरियाली“ कार्यक्रम तहत में तिल्दा नगर पालिका परिषद सहित पूरे ब्लॉक में घर एवं रिक्त भू-खंड पर पौधा रोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवास पर रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत तिल्दा नगर पालिका परिषद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों से यह अपील की गई कि अपने घर पर पौधा लगाएं एवं इसके संरक्षण-संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

‘हर घर हरियाली’ अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश उपध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग धर्मगुरु युवराज गुरु गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20240420 WA0009
पब्लिसिटी ड्राइव के तहत भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु कक्षा 9वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को दी गई जानकारी