धर्मांतरण पर भाजपा का आंदोलन का उद्देश्य विषयांतरण : शैलेश नितिन त्रिवेदी

61

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर/  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धर्मांतरण पर भाजपा का आंदोलन दरअसल विषयान्तरण की असफल कोशिश मात्र है। डी पुरंदेश्वरी के शर्मनाक बेहूदे बयान जिसमें छत्तीसगढ़ के मान सम्मान स्वाभिमान की ध्यान रखने वाली सरकार, मजदूर और किसान की ध्यान रखने वाली सरकार पर थूकने और थूक से इस सरकार से बहने की बात कहीं गई थी अब प्रजातांत्रिक बात कहीं गई थी अब से ध्यान हटाने के लिए विष्यन्तरण करने के लिए भाजपा ने धर्मांतरण को विषय के रूप में चुना है। दरअसल भाजपा इसको लेकर जगह भी गंभीर नहीं है अगर जगह भी गंभीर होती 15 साल के भाजपा के रमन सिंह के सरकार में धर्मांतरण के एक भी मामला दर्ज होता। जिन 200 शिकायतों की बात भाजपा के नेता कर रहे हैं मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा के नेता उन शिकायतों को पब्लिक के डोमेन में रखें। भाजपा के नेता उन शिकायतों को राज्य सरकार के सामने रखें और यह देखा जाए कि कहां पर किस कानून का उल्लंघन हो रहा है 24 घंटे के अंदर कांग्रेस की सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। दरअसल भाजपा का उद्देश्य धर्मांतरण पर रोक है ही नहीं ऐसा होता तो भाजपा ने 15 वर्ष में अपनी सरकार में कुछ किया होता। कुछ तो नहीं किया और कांग्रेस की सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने के लिए विष्यन्तरण करने के लिए पुरंदेश्वरी के बयान से ध्यान हटाने के लिए भाजपा धर्मांतरण की बात कर रही है।

 

IMG 20240420 WA0009
समाज सुधार और आजादी कीे लड़ाई के साथ साथ गांधी  ने किया श्रम का सम्मान