नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही, जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने मोवा के खुशी ट्रेडर्स को सील किया

98
IMG 20220404 WA0011
IMG 20220404 WA0011

रायपुर  नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री नागभूषण राव के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गतआने वाले विधानसभा मार्ग मोवा क्षेत्र में स्थित खुशी ट्रेडर्स में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही कर पानी पाउच की जप्ती की गयी एवं उक्त दुकान को सील कर दिया गया। जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रवीण साहू के नेतृत्व में जोन क्रमांक 9 के जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलियारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी एवं जोन 9 स्वास्थ्य विभाग के अमले ने उक्त कार्यवाही जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री हरेन्द्र कुमार साहू के निर्देश पर की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
होटल में पाई गई गन्दगी, निगम जोन 9 की टीम ने सम्बंधित पर लगाया 15000 रूपये का जुर्माना