बघेल पर क्यों भरोसा करे खैरागढ़ की जनता-डॉ. रमन

100
images 4
images 4
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए बकरकट्टा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कही गई बातों पर पलटवार करते हुए कहा है कि खैरागढ़ की जनता उन पर क्यों भरोसा करे। उन्होंने तीन साल में खैरागढ़ के लिए किया क्या है? जब भूपेश बघेल ने जनघोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किये और कांग्रेस शराबबंदी और बेरोजगारी भत्ता जैसे अहम वादों से टालमटोल करते हुए मुकर रही है तब खैरागढ़ की जनता उन पर विश्वास कैसे कर सकती है। हमने विकास की जो फसल उगाई है उसे भूपेश बघेल काटने निकले हैं। समूचे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा खो चुके बघेल नए झांसे देकर खैरागढ़ का भरोसा नहीं जीत सकते। खैरागढ़ में जो भी काम हुआ है वह भाजपा की सरकार ने किया है। भूपेश बघेल ने तो खैरागढ़ के साथ अन्याय ही किया है। खैरागढ़ की जनता जानती है कि यह भूपेश बघेल की सौदेबाजी ही है। वे सौदागर बनकर खैरागढ़ आये हैं लेकिन खैरागढ़ की स्वाभिमानी जनता वोट नहीं बेचती। खैरागढ़ की जनता पहले भी भूपेश बघेल के जनघोषणा पत्र को ठोकर मार चुकी है। एक बार फिर वह कांग्रेस के सौदे को ठुकराने तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का रिपोर्टकार्ड सोनिया, राहुल और एक प्रियंका को अच्छा लग सकता है क्योंकि वे छत्तीसगढ़ के रंग से इस कम्पनी को फाग खिलवा रहे हैं। उनके ही स्वास्थ्य मंत्री खुलकर बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए पैसा नहीं मिल रहा। जो सरकार स्वास्थ्य के नाम पर शराब से वसूली करके जनता का धन दूसरी जगह उलीच रही है वह नया जिला बनाकर जनता को क्या दे सकती है। जनता को स्वास्थ्य सुविधा चाहिए, किसान को अपना एक एक दाने का समर्थन मूल्य पर खरीदी चाहिए, बर्बाद फसल का उचित मुआवजा चाहिए। क्या भूपेश बघेल ने यह दिया है? उत्तर प्रदेश के लिए दानवीर बनने वाले भूपेश बघेल खैरागढ़ के किसानों का दर्द नहीं समझ सकते।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने क्या किया है, यह भूपेश बघेल को दिखाई नहीं देता क्योंकि उन्होंने अपनी आंखों पर झूठ की काली पट्टी बांधकर रखी है लेकिन खैरागढ़ की जनता को सब दिखाई देता है। भाजपा की सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी। कमजोर तबके को एक रुपये किलो में अनाज दिया। कुपोषण से मुक्ति दिलाने पौष्टिक अनाज दिया। जिन किसानों से कांग्रेस की सरकार 16 फीसदी ब्याज लेती थी, भाजपा की सरकार ने उसे जीरो पर ला दिया। भाजपा की सरकार ने किसानों का सारा धान खरीदा और अब हर साल भूपेश बघेल धान खरीदी से बचने के लिए बहानेबाजी करते हैं। भाजपा ने जो विकास किया है, वह कांग्रेस ने पचास साल में नहीं किया। अब तीन साल से तो छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है तो खैरागढ़ कांग्रेस से क्या उम्मीद कर सकता है।

IMG 20240420 WA0009
खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं - डॉ रमन सिंह