नुआखाई प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय

62
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। उत्कल समाज द्वारा नुआखाई के पर्व पर आयोजित प्रसादी वितरण कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए। रायपुर पश्चिम के पहाड़ी चौक में आयोजित इस प्रसादी वितरण कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने सर्वप्रथम वहां उपस्थित उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई के पावन पर्व की बधाई दी ततपश्चात वहां उपस्थित आमजनों को नुआखाई का प्रसाद वितरण किया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि किसानों के द्वारा नई फसल के पूजापाठ कर उनका पकवान बनाकर आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाया जाता हैं,जिसमे सभी महिला-पुरुष,युवा-बुजुर्ग हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं।
विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि भारी बारिश के चलते कल होने वाले नुआखाई प्रसादी वितरण के इस कार्यक्रम को स्थगित कर आज आयोजित किया गया जिसमें सहर्ष सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कृषि प्रधान भारत देश में अधिकतर तीज-त्यौहार कृषि पर ही आधारित हैं जिसमें से नुआखाई एक प्रमुख पर्व हैं। आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय के साथ उत्कल समाज से प्रदीप छत्री,आकाश सिक्का व अन्य सामाजिक जन उपस्थित थे।

IMG 20240420 WA0009
जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराई 7 लोगो की मौत