प्रतिबंध के बावजूद चिकन दुकान खुली मिली, अधिकारी ने तत्काल किया सीलबंद

80
IMG 20220414 201309
IMG 20220414 201309
kabaadi chacha

रायपुर। आज महावीर जयन्ती के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर सीमा क्षेत्र की समस्त मांस – मटन दुकानों, पशु वध गृह को बंद करने एवं मांस – मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके बावजूद आज प्रतिबंध दिवस पर निरीक्षण के दौरान लाखेनगर चौक के पास स्थित मांस – मटन विक्रय दुकान तश्कील ब्रायलर हाउस नामक दुकान खुली मिली, इसे गंभीरता से लेकर प्रतिबंध का अपालन मिलने पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने तत्काल वहाँ स्थल पर निगम जोन क्रमांक 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलवाया एवं जोन 5 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप भारती, प्रेम दास मानिकपुरी एवं सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को निर्देशित कर तत्काल तश्कील ब्रायलर हाउस को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की.

IMG 20240420 WA0009
आम आदमी पार्टी रायपुर पश्चिम विधायक प्रत्याशी नंदन सिंह ने जनसंपर्क कर मांगा जन समर्थन