बृजमोहन अग्रवाल ने 126 संस्थाओ को जनसंपर्क निधि से 8.75 लाख रुपया स्वीकृत किया

68

रायपुर|भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडली, रामायण मंडली, सामाजिक संगठनों व खेल संगठनों को अपने जनसंपर्क निधि के तहत 8.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्री अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क निधि से हरिओम रामायण मंडली भाटागांव, पूनम बचत समूह श्री रामनगर, जय श्री राम जय बजरंग अखाड़ा समिति मठपुरैना, वैदेही मानस मंडल आजाद चौक, ओम भजन मंडली न्यू चंगोरा भाटा, शेरा क्रीड़ा समिति बुढ़ापारा, जिला फुटबॉल संघ, राष्ट्रीय दिशा मंच, नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री सतबहिनिहा रामायण मंडली अश्वनी नगर, मोहल्ला विकास समिति वामन राव लाखे वार्ड, दुर्गा सेवा मंडली न्यू हनुमान नगर, मां सत बहनिया दुर्गा उत्सव स्व सेवी संस्था लाखे नगर, शिव शक्ति महिला रामायण मंडली प्रोफेसर कॉलोनी, शारदा महिला मंडल मठपारा, जानकी महिला मंडल चांगोरा भाटा, अन्नपूर्णा जय मां संतोषी मंडली, महिला मंडली मैत्री नगर, अर्पणा महिला मंडल, नव अंकुर फाउंडेशन, सहेली महिला समिति, जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, पैरी के धार सांस्कृतिक संस्था, श्रीराम महिला मंडल, जन जागृति महिला मंडल सहित 126 संस्थाओं को सामग्री क्रय करने हेतु राशि स्वीकृत की है। संस्थाओं को यह राशि चैक के माध्यम से मिलेगी।

श्री अग्रवाल ने सभी समितियों से अपेक्षा की है कि उन्हें मिलने वाले जनसंपर्क की राशि से वे अपने समिति के माध्यम से समाज के लिए व अपने क्षेत्र के लिए और अच्छे से कार्य कर पाएंगे ।

IMG 20240420 WA0009
महामाया मंदिर वार्ड के 7.70 किलोमीटर सड़क का होगा डामरीकरण