भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप एवं अखिल भारतीय मजदूर संघ के वित्त सचिव जगदीश जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

63

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला,छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ,रेलवे मंडल रायपुर, एवं असंगठित क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष स्व श्री शिवकुमार कश्यप जी एवं अखिल भारतीय मजदूर संघ के वित्त सचिव जगदीश जोशी जी की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय शंकर नगर रायपुर में किया गया। जिसमें शिवकुमार कश्यप एवं जगदीश जोशी को पुष्प अर्पित कर एवं मौन धारण कर अश्रुपूरित श्रधांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, प्रदेश वित्त सचिव लोकेश कुमार गौतम,छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरीश चौहान,राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक,डॉ विनोद वर्मा,नागेंद्र सिंह,नेहरू कश्यप,रेलवे मंडल सचिव कोमल साहू,बी एस दसमेर, ओ पी पाल जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ,संतोष ध्रुव,जिला सचिव दीपक दसमेर,आदि उपस्थित रहें।

IMG 20240420 WA0009
एनटीपीसी सीपत में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास