महापौर  एजाज ढेबर, सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष  रितेश त्रिपाठी ने नगर निगम प्रेस में दशहरा पर्व पर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन की पूजा की

60

रायपुर  दशहरा पर्व के पावन अवसर पर महापौर  एजाज ढेबर एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि कार्य विभाग के अध्यक्ष  रितेश त्रिपाठी ने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर स्थित नगर निगम प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग में निगम की ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन की परम्परागत वार्षिक पूजा की. महापौर श्री ढेबर एवं सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने निगम प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. दशहरा पर्व पर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन की महापौर श्री ढेबर एवं सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष श्री त्रिपाठी द्वारा की गयी पूजा के दौरान निगम प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
अनन्या पांडे ने जमकर बिखेरा हुस्न का जलवा...