महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, पैसे के लालच में हुई महिला की हत्या

108
IMG 20220306 104634
IMG 20220306 104634
kabaadi chacha

रायपुर। तिल्दा नेवरा के खपरीकला क्षेत्र निवासी एक महिला की हत्या की गुत्थी तिल्दा पुलिस ने सुलझा है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।सिनोधा में 18 फ़रवरी को ग्राम खपरीकला निवासी कुंती बाई साहू की लाश सिनोधा के पास वन विभाग के नर्सरी में स्थित एक पानी टंकी में पाई गई थी। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर नेवरा थाना प्रभारी मोहसिन खान जांच में जुटे थे। साथ ही गुत्थी सुलझाने पुलिस की टीम भी बनाई गई। हत्या की गुत्थी सुलझाने में नेवरा थाना प्रभारी मोहसिन खान के निर्देशन में एएसआई शंकर वर्मा,आरक्षक महेंद्र वर्मा, गौरव पटेल, तरुण वर्मा, ईश्वरी गायकवाड़, के द्वारा किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया मजदूर महिला की हत्या लूट कि नियत से कि गई। मृतक महिला और आरोपी युवक महादेव गिरी सिनोधा के सुरेश राइस मिल में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी महादेव गिरी पिता कृष्ण कुमार गिरि 18 वर्ष 5 माह ग्राम सिनोधा निवासी को धारा 302, 394, 201के तहत आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 13 फ़रवरी को मजदूरी का 810 रुपए लेकर महिला अपने घर जा रही थी तभी उस सुनसान मार्ग पर आरोपी युवक शौच करने गया था जहा महिला उसे रास्ते में मिली, व मिल में मजदूरी चुकारा मिलने की बात पूछने पर महिला ने अपने पास रखे 810 रुपए चुकारा को दिखाकर कहा हाँ आज चुकारा मिला है। तभी आरोपी महादेव गिरी ने महिला के हाथ से रुपए छीन लिया, वृद्ध महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोनो हाथो से महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी व अपने सिर में बंधे गमछे को मृतिका के गले में बांध कर लाश को उठाकर वन विभाग की खुली हुई पानी टंकी में डाल कर चुपचाप वहां से चले गया। और मिल में जाकर काम करने लगा।

IMG 20240420 WA0009
Mahasamund News : शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात में घुमने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में