युवा तरूणाई समाज परिवर्तन सबसे बेहतर माध्यम हैः शिव प्रकाश

57

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवास पर भाजपा के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर मोदी जी के जन्म दिवस से 7 अक्टूबर जनसेवक के रूप में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के जनसेवक के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो विभिन्न सेवा और समर्पण के कार्यक्रम कर रहा हैं।जिसकी शुरुआत आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजयुमो द्वारा लगाई गई नवा भारत प्रदर्शनी का विधिवत रूप से शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन माहामंत्री शिवप्रकाश सिंह ने किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यक्रम के उपरांत राजधानी के मरीन ड्राइव में नवाभारत प्रदर्शनी का भी शुभारंभ सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने किया। इस दौरान भाजयुमो रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगा कर कार्य कर रहा हैं। पहले दिन 71 यूनिट रक्तदान हो चुका हैं भाजयुमो का रक्तदान शिविर 2 दिनों तक चलेगा। भाजयुमो के नवा भारत के युवा दर्शन कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित आडिटोरियम युवा तरुणाई से खचा खच भरा रहा तो वहीं प्रदेशभर से सभी जिलों से हजारों की संख्या में वर्चुअल माध्यमों से युवाओं ने भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान भाजयुमो ने प्रदेश के 10 सामाजिक संस्थाओं का मानव सेवा व कोरोना काल में किये गए सेवा कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सह संगठन महामंत्री द्वारा संसताओं का सम्मान करवाया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने युवा तरुणाई को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व मिला हैं जो देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाला हैं। एक दौर था जब दुनिया का दरोगा अमेरिका हुआ करता था आज विश्व में कोई शीर्ष स्थान पर हैं वह हैं हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी हैं। रूस इंग्लैंड जापान सहित जितने भी देश हैं उनमें एक संस्था कहती हैं जितने भी देश इस क्रम में 70 प्रतिशत मत के साथ नरेंद्र मोदी जी सर्वप्रथम हैं। उन्होंने दी गार्जियन के आर्टिकल का जिक्र करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रत के पश्चात 1952 के बाद जब देश मे चुनाव हुए तब से लेकर 18 मई 2014 का भारत पहली बार अंग्रेज ब्रटिश भारत को छोड़ रहे हैं। लंबे समय से ऐरा जो ब्रिटिश परंपरा का था वो अब बाहर हो रहा हैं। वो कहता हैं अब तक भारतीयों का शासन होने के बाद भी भारत मे ब्रिटिशों का शासन था। अब तक अटल जी के शासन को छोड़ कर भारत मे जितने भी शासन रहे वो सब ब्रिटिश नकल के शासन रहे।

भारत माता के जय का उद्घोष केवल भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के कार्यक्रमों में हैं। शिक्षा संस्कृति आर्थिक क्षेत्र में जितने भी कार्यक्रम और योजनाएं बनती है और नरेंद्र मोदी जी के शासन में भारतमाता अर्थात ब्रिटिश सोच वाली नीति नहीं है अब भारत के हित में नीति बनती हैं।

ब्रेकिंग - कोविड टेस्ट करने के लिये आना-कानी या सैम्पल देने से इनकार पर की जाएगी एफ.आई.आर

उन्होंने कहा आज पद्म पुरूस्कार में अब दिल्ली के चक्कर काटने की जरूरत नहीं परिणाम क्या होगॉ आने वाले समय मे सज्जनता स्थापित होगी और जुगाड़ खत्म होगा। मोदीं जी ने जब कहा ना खाऊंगा ना खाने दूंगा देश में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम ने फर्जीवाड़े पर लगाम लगाई आप कल्पना नहीं कर सकते मोदी जी ने हजारों करोड़ रुपुए देश के बचाये और देश के विकास में लगाये। भ्रष्टाचार और प्रलोभन से अब चुनाव नहीं चलेगा कोई भी व्यक्ति विकास के मुद्दे पर कोई भी गरीब व्यक्ति चुनाव लड़ सकता हैं। उन्होंने राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा हूँ उस वक्त व्यवस्थाएं ऐसी थी कि उन्हें कहना पड़ा था कि मैं एक रुपया भेजता हूँ 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदीं जी ने उस व्यवस्था को बदलने का काम किया। कांग्रेस पंजाब,राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित अपने राज्यों में अपने विवाद का निपटारा नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बेटियों की सुरक्षा और बेटियों को बराबरी का अधिकार दिया। एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक वक्तव्य को याद करते हुए कहा कि जब हम विदेशों में जाते हैं तो स्वच्छता का ध्यान रखते हैं।अपने देश मे स्वच्छता का ध्यान क्यों नहीं रखते इस बात की चिंता करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की दिशा में मोदी जी ने प्रयास किया नामम्मी गंगे और देशभर में अलख जगाकर नव भारत निर्माण के लिये अनवरत कार्य कर रहे हैं।

पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच से युवाओं के साथ हुए अन्याय का परिमार्जन होगा : भाजयुमो

कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन संकल्प समाज ले जाना होगाः साय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने युवा मोर्चा के नवा भारत के युवा दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से वर्चुअल माध्यम से और प्रत्येक्ष रूप से उपस्थित युवा तरुणाई को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती की शुभकामना दी और नवा भारत के विश्वकर्मा की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक बिल, कश्मीर से धारा 370 और 35 ए जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार माना उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरा भी सौभाग्य रहा कि पहले कार्यकाल में मोदी जी के कार्यों को करीब से देखने व उनके नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने भाजयुमो के कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संस्था जिन्होंने सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं उन्हें मानव सेवा के पुनीत कार्य के लिए बधाई शुभकामना देते हुए साधुवाद दिया।

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया भारत हैं आंख में आंख डाल कर बात जवाब देने वाला भारत हैं। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता के साथ विकास करने वाला हैं। वंचित पीड़ित समाज के विकास के लिए कार्य करने वाला भारत हैं।

इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम युवाओं के सामने एक ईमानदार नेतृत्व है। जिससे प्रेरित होकर हम सबको नवा भारत के लिये जुट जाना होगा। यह एक ऐतिहासिक काल खंड है जब जनसेवक के रूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सक्षम नेतृत्व मिला है। जो राष्ट्र के समग्र विकास के अनवरत जुटे हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन रितेश गुप्ता व उमेश घोरमोड़े ने किया और आभार हेमंत सेवलानी ने माना।

भाजपा को तगड़ा झटका, दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिमेश कश्यप, व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी ओपी चौधरी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू , गुंजन प्रजापति, दीपिका सोरी, अमित मैशेरी, अजय सोनी, किशोर सोनी, निशा चौबे, सौरभ जैन, विपिन साहू, वैभव ठाकुर, गोविंदा गुप्ता, संचित तिवारी, सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

IMG 20240420 WA0009