रायपुर की होनहार छात्रा नव्या ने बारहवीं में 97.8 परसेंट हासिल किया

55

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। शनिवार को आईएससीई बोर्ड के रिजल्ट जारी हुए है। राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज की होनहार छात्रा नव्या अग्रवाल शिवानंद नगर गुढ़ियारी में रहती हैं। नव्या ने कोरोनाकाल के इस विकट परिस्थिति में बारहवीं (विज्ञान विषय) आईएससीई बोर्ड में 97.8 परसेंट हासिल किया है। जिससे उनके माता-पिता व परिवारजन गौरान्वित महसूस कर रहे है। नव्या शुरु से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं उसने 10 वी 96 परसेंट से पास किया है।
नव्या ने बताया इस बार क्लासेस ऑनलाइन हुई है जिसमे टीचर्स के मार्गदर्शन में चैप्टर्स को समझने में आसानी हुई है। पढ़ाई का स्ट्रेस दूर करने के लिए नव्या वायलिन बजाती हैं, मम्मी के साथ गार्डनिंग करती है। नव्या के पिता डॉ. रुपेश अग्रवाल बच्चो के विशेषज्ञ है और उनकी माता डॉ. शालिनी अग्रवाल वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ है। नव्या का सपना अपने माता पिता की तरह डॉक्टर बनने का है। नव्या को 97. 8 परसेंट मिलने पर उनके दादा-दादी , नाना-नानी रिश्तेदारों व दोस्तों ने बधाई व शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

IMG 20240420 WA0009
एक ही रात में तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी पकड़ाये