रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

71

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चन्द्राकर के साथ केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आम जनता के साथ हस्ताक्षर अभियान चला ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमति प्रतिमा चन्द्राकर , रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे स्वयं धरने स्थल में पहुंचे थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू सोनी , महामंत्री अविनय दुबे , निसार चांगल , ब्लॉक महामंत्री गौतम यदु , बाकर अब्बास, वार्ड अध्यक्ष सागर वाकडे एवं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
Raipur News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें....पहले मतदान, फिर जलपान