रायपुर सिंगिंग आईडल: निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने अपर आयुक्त सहित 1 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया

184
IMG 20220430 WA0009
IMG 20220430 WA0009

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब पहुंचकर कल दिनांक 1 मई 2022 रविवार को होने वाले भारत रत्न स्वर्गीया लता मंगेशकर की पुण्य स्मृति में होने जा रहे रायपुर सिंगिंग आइडल प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की प्रशासनिक तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण लिया l निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री अरविन्द शर्मा सहित सभी संबंधित निगम अधिकारी स्थल पर उपस्थित थे। संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री तिवारी ने निगम अपर आयुक्त श्री शर्मा से ग्रैंड फिनाले के 1 मई 2022 के प्रशासनिक आयोजन के सम्बन्ध में स्थल पर विस्तृत चर्चा की एवं सम्बंधित निगम अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण करने के संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रायपुर सिंगिंग आईडल 2022 प्रतियोगिता के फाइनल में कई बड़े कलाकार भी शिरकत कर सकते हैँ. इनमें मुख्यतः निमिषा देब वाइस ऑफ इंडिया फेम, आरू साहू ( छत्तीसगढ़ी फोक सिंगर ) , गूगल बॉय (विराट एयेर) , छत्तीसगढ़ फूफू के नाम से लगातार यू ट्यूब में प्रसिद्ध अनिल सिन्हा और सभी फाइनलिस्ट प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों के जजमेंट के लिए महागुरु के रूप में पद्मश्री डॉ भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान तथा निर्णायकगण श्री मनोज शर्मा ,श्री राहुल झाबक, श्रीमती अपेक्षा डोनगांवकर एवं सुश्री मीरा त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम को नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रंगारंग और मनोरंजन से भरपूर बनाए जाने के लिए लगातार कार्यक्रम में नए कलाकारों को जोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत खराब मौसम को देखते हुए धान खरीदी केंद्र निरीक्षण हेतु निकले