CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई 

48
सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा पत्र
CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई 
CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई 

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG News : उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति तत्काल प्रभाव से हटाये गये, इन्होंने ने लिया चार्ज, राजभवन से जारी हुआ आदेश

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

न नियमित न एक लाख वेतन, दे दो हमे सीधा विभाग से वेतन - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ठेका कर्मचारी मजदूर संघ