रायपुर : 27 मार्च को नहीं आयेगा निगम का पानी

87
nal
nal
kabaadi chacha

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट के पास 1200 एम. एम. व्यास की क्षतिग्रस्त मेन राईजिंग पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस वजह से 27 मार्च की सुबह इन ओवरहेड टँकीयों से पेयजल की सप्लाई के बाद शाम को सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं अगले दिन 28 मार्च की सुबह भी पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। मरम्मत हो जाने के बाद इन टँकीयों में पानी भरा जाएगा। किन्तु टँकीयों में क्षमता के अनुसार पानी भर नहीं पाएगा।

इस वजह से 28 मार्च की सुबह पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। मरम्मत का कार्य करने के कारण ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर ओवरहेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

IMG 20240420 WA0009
रात दस बजे के बाद डीजे-धुमाल बजाना होगा प्रतिबंधित, बजाते पाए जाने पर संचालक व आयोजक दोनों पर होगी कार्रवाई