लाइन सुधार के दौरान विद्युत कर्मचारी हुआ घायल, छ. ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने घायल कर्मचारी का जाना हाल

72
IMG 20220402 WA0002
IMG 20220402 WA0002
kabaadi chacha

रायपुर। दिनांक 29/03/22 को गरियाबंद बिजली आफिस में कार्यरत ठेका कर्मचारी गोवर्धन ध्रुव जो कि गरियाबंद बिजली आफिस के जेई के द्वारा लाइन मेंटेनेंस की सुचना मिलने के बाद शत्रुघन ध्रुव लाइन स्टाफ और ठेका कर्मचारी गोवर्धन ध्रुव को लाइन सुधार हेतु स्पॉट पर भेजा गया। लाइन स्टाफ के द्वारा लाइन बंद का कन्फर्मेशन होने के बाद ठेका कर्मचारी गोवर्धन ध्रुव को 11 kv लाइन पे बिना डिस्चार्ज लगाए 11kv पोल पर चढ़ा दिया गया।पोल पर चढ़ते ही तार को छूने पर वो पोल से झटका लगने से जमीन पर गिर गया जिससे वह बहुत ज्यादा चोटग्रसित हो गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दुघर्टना कि जानकारी मिलते ही छ. ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष अजय राय, संगठन मंत्री पुलेश सिन्हा,प्रभारी मंत्री उमेंद मंडावी एवं गरियाबंद में कार्यरत 50 ठेका कर्मचारी डिवीजन आफिस गरियाबंद पहुंच कर कार्यपालन अभियंता पी के साहू से मुलाकात कर हुई घटना पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किए कार्यपालन अभियंता के द्वारा हुए दुघर्टना पर पूरी विस्तृत जानकारी एवं संबंधित कर्मचारी द्वारा कि गई लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा उक्त घटना पर उचित कार्यवाही एवं दोषी पाए गए कर्मचारी अधिकारी पर कठोर कार्यवाही नहीं किए जानें पर छ. ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

IMG 20240420 WA0009
विद्युत मंडल में पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर