वक्ता मंच द्वारा जयस्तंभ चौक में किया गया मठ्ठा वितरण

83
IMG 20220507 WA0011
IMG 20220507 WA0011
kabaadi chacha

रायपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से आज 7 मई की दोपहर समाजसेवी संस्था वक्ता मंच द्वारा जयस्तंभ चौक में निशुल्क मठ्ठा (छाछ) वितरण का कार्य संपन्न हुआ। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस चौक से गुजर रहे हजारो नागरिको ,पुलिस व यातायात पुलिस कर्मियों ने कुछ देर रुककर ठंडे मठ्ठे का स्वाद लिया तथा ताजगी महसूस की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिटी ए एस पी कार्यालय के रीडर पी आर पटेल ने मठ्ठा वितरण स्थल पहुंचकर समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, उर्मिला देवी, ज्योति शुक्ला, पूरणेश डडसेना, अंकुर शुक्ला, दुष्यंत साहू, डॉ इंद्रदेव यदु, सलामत खान, खेमराज साहू, प्रभात यदु, चेतन भारती, देव मानिकपुरी, अटल ओम शुक्ला, हेमलाल पटेल ने वितरण कार्य में सहयोग किया। वक्ता मंच द्वारा आगामी दिनों यह कार्य राजधानी के दान दाताओं के सहयोग से जारी रखा जायेगा।

 

IMG 20240420 WA0009
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 के दूसरे गेम में चेन्नई राइनोस ने मुंबई हीरोज को हराया