वक्त आराम करने का नहीं खैरागढ़ वासियों को न्याय दिलाने का है – कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत

76
IMG 20220408 WA0013
IMG 20220408 WA0013

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय, कर्मठ और नेता अमरजीत भगत अपने स्वास्थ्य में सुधार होते ही दुगुनी ऊर्जा के साथ अपने काम पर लौटे। काम के प्रति समर्पित व जवाबदेह राजनांदगाँव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत हाल ही में अस्वस्थ हो गए थे। काम के प्रति उनका समर्पण इसी से ज़ाहिर होता है कि सुबह और शाम सलाइन लेने के बाद भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रचार हेतु वे पूरी शक्ति और समर्पण के साथ लोगों से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि यह समय आराम का नहीं बल्कि खैरागढ़ के लोगों को न्याय दिलाने का है।
आज प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री भगत ने अपनी तबीयत ठीक होते ही खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार की कमान सँभाल ली है। विगत 3 दिनों से मंत्री अमरजीत भगत अस्वस्थ थे और अपने निवास पर ही उपचार ले रहे थे। आज खैरागढ़ के छुईखदान क्षेत्र में सर्व सेन समाज की बैठक में शामिल हुए। इस आयोजन में मंत्री अमरजीत भगत ने सेन समाज के सदस्यों के साथ क्षेत्र के विकास संबंधी बातों पर चर्चा। सेन समाज ने कांग्रेस के जनहितैषी कार्यों को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का भरोसा दिलाया। बैठक में सर्व सेन समाज के छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री भगत ने कहा, “पिछले कई वर्षो से खैरागढ़ को छला गया है अब भी केंद्रीय सत्ताधारी राजनीतिक दल नहीं चाहता कि खैरागढ़ जिला बने और लोगों को उनका अधिकार मिले। मगर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनता से वादा किया है, उन्हें न्याय मिलेगा चुनाव जीत के 24घंटे अंतराल ही खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा होगी”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस विश्वास के साथ उन्हें राजनांदगांव जिले का प्रभारी बनाया है, उसमे अमरजीत भगत पूर्ण रूप से खरे उतरे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
आपसी विवाद में छोटे भाई ने की अपने ही बड़े भाई की हत्या....... कारण जान आप रह जाएंगे हैरान