व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

56
kabaadi chacha

रायपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव. रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 10वी एवं 12वीं के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उप संचालक डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर ने कार्यकम में अभ्यर्थियों को कहा कि सफलता के लिए स्कूल स्तर पर ही अपना लक्ष्य बनाकर प्राप्त करने के लिए पढाई के साथ-साथ ही तैयारी प्रारभ करना चाहिए ,क्योकि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में 10वीं एवं 12वीं स्तर के सामान्य गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और तार्किक योग्यता संबंधी परीक्षाएं आवश्यक है। 10 वी एवं 12 वी में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं आई टी आई के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। इसकी जानकारी आई टी आई के ऑनलाईन पोर्टल https://cgiti.cgstate.gov.in से ली जा सकती है। 2 वर्षीय आई टी आई ट्रेड में प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद छात्र/छात्राएं लेटरल एन्ट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश कर सकते है। पात्रता हेतु 2 वर्षीय आई टी ट्रेड ड्राफ्ट मैन (सिविल) और सर्वेयर उत्तीर्ण आई टी आई प्रमाण-पत्र धारी सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पात्रता रखते है। इसी प्रकार मैकेनिक माइनिंग मशीनरी मे आई टी आई के छात्र माइनिंग डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए पात्र है। इलेक्ट्रिशियन इंडस्ट्रीयल आटोमेशन के आई टी आई छात्र इलेक्ट्रिशियन एण्ड इलेक्ट्रिनिक में प्रवेश हेतु पात्र होते है। 12 वी गणित विषय के अभ्यर्थी सभी पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु पात्र होते है। रक्षा क्षेत्र में प्रवेश के लिए NDA में प्रवेश परीक्षा के साथ थल सेना, वायु सेना के बारे में शारीरिक मापदण्ड/ योग्यता को आवश्यक बताते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान की गई अधिक जानकारी के लिए
वेबसाईट https://www.nda.nic.in में लॉगईन करके जानकारी ली जा सकती है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के विषय में छात्र/छात्राओं को विषय से संबंधित क्षेत्र के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक स्तरीय एवं संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के विषय में बताया गया कि पढ़ाई के साथ -साथ ही सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, तार्कित योग्यता से सबधिता तथ्यों का अध्यययन करने की सलाह देते हुए परीक्षा पैटर्न/ सेलेबस के अनुसार तैयारी करने से सफलता अर्जित की जा सकती है। सोशल मिडिया का प्रयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ही किया जाना चाहिए।

IMG 20240420 WA0009
ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित: हाई स्कूल में 53.7 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण