शकुन डहरिया ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती पर समस्त प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

100
download 1 1
download 1 1

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी, महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति छत्तीसगढ़ एवं राजश्री सदभावना समिति की अध्यक्षा श्रीमती शकुन डहरिया ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती पर समस्त प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीमती डहरिया ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था , इस दिवस को अम्बेडकर जयन्ती एवं भीम जयंती के रूप में पूरे देश भर में मनाया जाता है । श्रीमती डहरिया ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता के लिये समर्पित कर दिया। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। ऐसे महान व्यक्ति देश एवं प्रदेषवासियों के लिये प्रेरणा स्रोत हैं।

IMG 20240420 WA0009
सीएम बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया आगाह