शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने गोकुल नगर गौठान में हरेली पर्व पर गढ़वा बाजा के साथ गेड़ी चढ़ कर, बाटी, भौरा चला कर मनाया हरेली पर्व…

50

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पारम्परिक हरेली त्यौहार के लिए जताया सरकार का आभार।

शहर जिला कांग्रेस ने गोकुल नगर गौठान में सुना लोकवाणी…CM ने हरेली की बधाई देते हुए की आदिवासी अंचलों की बाते…

रायपुर:- आज छत्तीसगढ़ के पहेली त्यौहार हरेली पर्व पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में गोकुल नगर स्थित गौठान में हरेली पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें देशी गढ़वा बाजा के साथ अनेकों देशी खेल खेले गए जिसमें सब से पहले वहाँ पे स्थित लोगों के द्वारा गेड़ी चढ़ कर गढ़वा बाजा के धुन में नाचे, साथ ही बाटी, भौरा, और भी अनेक खेल खेली गई। उसके घर घर जाकर लिम का पत्ता लगाया गया।

साथ ही गोकुल नगर गौठान में हरेली पर्व के साथ साथ CM साहब का लोकवाणी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें CM साहब ने पूरे प्रदेश वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी। साथ ही लोकवाणी के माध्यम से आदिवासी अंचलों की बात करते हुए कई लोगों से बात की।

हरेली पर्व पर शहर अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे, नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे, ने कहाँ कि उन्नत के त्योहार हरे हरेली है। हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ के खुहाली के त्योहार हरे हरेली है। हरेली का छतीसगढ़ के पहली त्योहार हरे हरेली है। हरेली किसान मन के त्योहार हरे हरेली है। किसान मन हा अपन उन्नत के कामना करते आज के दिन। हरेली में प्रमुख रूप से गेड़ी बना कर, गेड़ी चढ़ने का परम्परा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री ब्रम्हा सोनकर ने बताया कि आज छतीसगढ़ के पहेली त्योहार हरे हरेली। हरेली हरियाली का पर्व है। हरेली किसानों का प्रमुख पर्व है होता है। इसमें किसान मन हा अपन किसानी में आने वाले सभी औजारों को साफ कर एक साफ स्थान में मुरुम बिछा कर सभी कृषि यंत्रों को रखा कर उसकी पूजा अर्चना की जाती है। बैलों को भी सेवई राऊत के द्वारा बंधी जाती है। खास बात यह है कि इस पर्व पर चीला बनाया है और सभी मे चीला को प्रसाद के रूप में कृषि यंत्रों में भोग लगाया जाता है।

22 जनवरी को 2.30 बजे तक के लिए छुट्टी , आदेश जारी

आज के इस प्रमुख कार्यक्रम में कन्हैया अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास, प्रशांत टेकड़ी, उपाध्यक्ष सुंदर जोगी दाऊ लाल साहू, अशोक ठाकुर, सुनील माधव साहू,सचिन शर्मा, सुनीता शर्मा, निशादेवेंद्र यादव, बंशी कन्नौजे चंद्रहास निर्मलकर, मनोज पाल, रवि गवलानी, संध्या चक्रधर, रानी वर्मा, पुष्पराज वैद्य, राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुंदर जोगी, श्रीनिवास, जय शंकर तिवारी, दिनेश ठाकुर, जय शंकर तिवारी, दिनेश ठाकुर, केदु यादव, साथ ही गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

IMG 20240420 WA0009