सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत चिरहुलडीह वार्ड पहुँचे विधायक विकास का स्थानीय महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत

64
Screenshot 20220607 140122 WhatsApp
Screenshot 20220607 140122 WhatsApp

सड़क-नाली निर्माण,सफ़ाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत समस्याओं से क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े ही सहजता के साथ अवगत हो रहे हैं विधायक विकास उपाध्याय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने चिरहुलडीह वार्ड के संकल्प उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का स्थानीय नागरिकों से करवाया भूमिपूजन

रायपुर संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत आज विधानसभा के चिरहुलडीह वार्ड का दौरा किया,जहाँ स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं, जिसमें स्वयं विधायक विकास उपाध्याय जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं माँगों को बड़े ही सहजता के साथ सुन रहे हैं ततपश्चात उसके त्वरित निदान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हम रायपुर पश्चिम विधानसभा के घर-घर पहुँचकर जन-जन से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं और माँगों को सुनकर उसके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं,क्षेत्रवासियों की प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य हैं। सड़क-नाली से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक भवन नवनिर्माण की बात हो या फिर साफ-सफाई या पानी से सम्बंधित मूलभूत समस्या हो विधायक विकास उपाध्याय बड़े ही सहजता से लोगों की बात सुन रहे हैं तथा उसके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं।

  इस यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने चिरहुलडीह वार्ड के संकल्प उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी करवाया। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय जनता के कर-कमलों से ही सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करवाया।

IMG 20240420 WA0009
Raipur crime breaking........प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने की कोशिश, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप