सोनिया साहू को मिली अहम जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बनी उपाध्यक्ष

सोनिया साहू ने अपनी नियुक्ति पर चेम्बर के अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया के प्रति किया आभार व्यक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में पहली बार महिला पदाधिकारी को शामिल किया गया है। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को चेम्बर में उपाध्यक्ष के पद में मनोनयन किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया साहू को चेंबर की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेम्बर की उपाध्यक्ष सोनिया साहू ने अपनी नियुक्ति पर चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि चेम्बर नेतृत्व ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है उसे पर खरा उतरने में वे समर्पित होकर काम करेंगे।

सोनिया साहू को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की उपाध्यक्ष बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों, राज प्रॉपर्टीज के डायरेक्टर व फिल्म निर्माता एवं अभिनेता राज साहू, मित्रजनों ने उन्हें से बधाई व शुभकामनाएँ दी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles