आंखों पर लगा दिया काला चश्मा, प्रतिमा धूल खा रही




लखन हरवानी : बलौदाबाजार। जिस चौक का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दर्ज है, वहीं उनकी प्रतिमा आज उपेक्षा और असंवेदनशीलता की मूक गवाही दे रही है। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा धूल से सनी हुई है। किसी ने उनके पारंपरिक चश्मे को उतारकर उसकी जगह काला धूप वाला चश्मा पहना दिया है। इस असम्मानजनक स्थिति पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है, यहां गांधी जी 26 नवंबर 1933 को आए थे। अब सीएमओ आशीष तिवारी कह रहे सुबह ही प्रतिमा की सफाई करा काला चश्मा भी हटवाएंगे।











