स्वाभिमान पार्टी छत्तीसगढ के निकाय चुनाव रोकने मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुरोध करेगी

79

रायपुर।कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दुर्ग जिले की स्थिति दिन पर दिन खराब होती चली जा रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरे भारत में मुख्यमंत्री के गृह जिले की स्थिति बताई और दिखाई जा रही है। ऐसी स्थिति के बावजूद छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव आयुक्त का किसी भी सूरत में निकाय चुनाव करवाने का निर्णय अत्यंत गंभीर और महामारी की स्थिति में अप्रत्याशित है। यह विचार स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय नेता वीरेंद्र पांडेय ने व्यक्त किया है। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि पार्टी की तरफ से एक लिखित पत्र मुख्य निर्वाचन आयुक्त छत्तीसगढ़ के नाम से डाक द्वारा भेजा जाएगा। इस पत्र में उन्हें स्थित सामान्य होने तक नगरीय निकाय चुनाव पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। एक तरफ धारा 144 लगी हुई है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए मजबूर हैं। कोरोना का संक्रमण गंभीर अवस्था लेता जा रहा है। इसलिए यह आवश्यक नहीं है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएं। स्थितियों के सामान्य होते ही निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं। इस हेतु सरकार को चाहिए कि निगम में प्रशासक की नियुक्ति की जाए। नगरीय निकाय के चुनाव कोई अति आवश्यक कदम नहीं है। इसके लिए स्थितियों का सामान्य होना आवश्यक है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के महामंत्री सतीश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
हाथी प्रभावित गांव की गलियां रातों में सोलर लाईट से हो रही है रौशन