गिधौरी (कुम्हारी) में होली मिलन समारोह का आयोजन पंचमी में, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे पूर्व विधायक चंद्रदेव राय,आयोजन कर्ता हेमंत दुबे




चंदन जायसवाल कसडोल
गिधौरी,,गिधौरी कुम्हारी क्षेत्र में होली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल होंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कर्ता हेमंत दुबे द्वारा किया जा रहा है। होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर सभी लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ देंगे तथा आपसी सद्भाव के साथ उत्सव मनाया जाएगा।











