LIVE UPDATE

फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव” प्रदेश मे 15 सेंटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन 13 से

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव महाशिवरात्रि के 2 दिन पूर्व 13 फरवरी से प्रदेश के 15 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज सहित छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स में भी इसे रिलीज किया जा रहा है।
डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस से व फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वह स्वयं शिव भक्त हैं और ऐसी फिल्म का निर्माण किया है जिसमें दर्शकों को एक सुंदर धार्मिक परिवारिक कहानी के साथ भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं। फिल्म के डीओपी है दिनेश ठक्कर व क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाई है जॉनसन अरुण ताम्बी ने फिल्म में अभिनय किया सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, अखिलेश वर्मा, डॉ अजय सहाय, वर्षा बर्मन, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, नवलदास मानिकपुरी गोकुल चतुर्वेदी, विजय मिश्रा, नील देवांगन, भानुमति कोसरे, गोपाल पोर्ते मुस्कान, सीमा, सत्यभाभा संतोष राठौर, संजय तैलंग संतोष प्रकृति, स्वेता, याकूब खान दिलीप बैस, डुगेश्वर समेत अन्य कलाकारों ने अभिनय का जलवा दिखाया है । फिल्म में समस्त ज्योतिर्लिंगों का वर्णन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गूंफी पेंटल करते नजर आएंगे।
श्रवण राठौर सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles