CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, आदेश जारी

CG Breaking : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। यह कदम कारोबारी दीपक टंडन की शिकायत के बाद उठाया गया है।

दीपक टंडन ने डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठने के साथ-साथ नक्सलियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने में डीएसपी शामिल थीं।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने इसे गंभीर माना और निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्दिष्ट स्थान होगा। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है और अब सभी की निगाहें इस केस की आगे की कार्रवाई पर लगी हुई हैं।

देखें आदेश

Advertisement

Related Articles