LIVE UPDATE

मेले में गुमटी व ठेले वालों के साथ धर्म के आधार पर मारपीट असंवैधानिक – मोहम्मद सिद्दीक

रायपुर। राजिम कुंभ मेले के बाद दुर्ग जिले के देवबलोदा में गुमटी व ठेले वालों के साथ धर्म के आधार पर मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रदेश में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने बयान जारी कर कहा छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। यहां इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी लोगों को समानता के साथ जीवन यापन करने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए ऐसा काम कर रहे हैं, जो पूर्णतः असंवैधानिक और कानून का सीधा उलंघन है। प्रदेश की एकता, शांति व्यवस्था व नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को दृष्टिगत् रखकर ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। सरकार द्वारा ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles