छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में प्रदेश महामंत्री बनाए गए उद्यो प्रसाद साहू, विमल साहू ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में श्री उद्यो प्रसाद साहू को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहू एवं विमल साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में अंजलि साहू और विमल साहू ने कहा कि श्री उद्यो प्रसाद साहू को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलना उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनके नेतृत्व में साहू समाज और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि श्री उद्यो प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को नई दिशा देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने में संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर समाज के अनेक लोगों ने भी श्री उद्यो प्रसाद साहू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement

Related Articles