LIVE UPDATE

CG News : असुरक्षित खाद्य पदार्थ का विक्रय प्रतिबंधित

उत्तर बस्तर कांकेर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन कांकेर द्वारा खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच के उपरांत उसके असुरक्षित होना पाया गया है। उक्त खाद्यान्न के विक्रय एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य नमूने ‘पैक्ड टाटा सम्पन्न फाईन’ बेसन 500 ग्राम, बैच ळट5भ्0844क्1 मैन्युफैक्चरिंग एंड मार्केटेड बाई टाटा कंज्यूरम प्रोडक्ट्स लिमिटेड, 1 बिशप लेफ्रॉय रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल का नमूना जांच हेतु लिया गया था, जो जांच रिपोर्ट के अनुसार असुरक्षित पाया गया।

रिपोर्ट के आधार पर उक्त असुरक्षित पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। तदनुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 36 के अंतर्गत उक्त खाद्य पदार्थ का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि उक्त बैच नंबर के खाद्य पदार्थ का विक्रय तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए उपलब्ध स्टॉक को अन्य खाद्य पदार्थ से अलग रखने विनिर्माता कंपनी को निर्देशित किया गया है। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं नियम, विनियम अंतर्गत प्रावधानों का पालन नहीं करने या उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles