बीरगांव में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फूंका चुनावी शंखनाद

रायपुर/बीरगांव: आगामी दिसंबर में होने वाले बीरगांव नगर निगम चुनाव से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मां बंजारी मंडल अध्यक्ष बीरगांव बेदराम साहू के तत्वावधान में आज बुधवारी बाजार प्रांगण में एक ऐसा ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा जिसने क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय कर दी है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल किसान-मजदूर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीरगांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों, मेहनतकश किसानों, श्रमवीरों और ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां परमेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचकर माता के दर्शन किए और बीरगांव की जनता की खुशहाली व समृद्धि का आशीर्वाद लिया।मोदी जी के संकल्पों को घर-घर पहुंचा रही है साय सरकार:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस को विकास उत्सव के रूप में मनाते हुए मुख्यमंत्री और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने 76 दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर बीरगांव की जनता का उत्साह और एकजुटता साफ तौर पर आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे रही थी। मुख्य अतिथियों के आगमन से पूर्व, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कलाकार आरू साहू, कविता वासनिक, चम्पा निषाद, डॉ. लीलाधर साहू, हिमानी वासनिक और सुनील सिहोरे की सुपरस्टार मंडलियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे बीरगांव को छत्तीसगढ़ी रंग और राष्ट्रवाद के जोश से सराबोर कर दिया।जन-जन का सम्मान, बीरगांव के विकास का संकल्प:चुनाव के मद्देनजर इस भव्य मंच से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीरगांव क्षेत्र के 76 विशिष्ट समाजसेवियों, प्रगतिशील अन्नदाताओं और हर वर्ग के श्रमवीरों को “सम्मान पत्र” सौंपकर उनका गौरव बढ़ाया। सम्मान पाने वालों में औद्योगिक क्षेत्र के बीच आज भी जैविक खेती को जीवित रखने वाले किसान, दिन-रात पसीना बहाने वाले मजदूर, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल करने वालीं पारंपरिक ‘दाई’, क्षेत्र के प्रसिद्ध मूर्तिकार, मड़ई मेला के आयोजक और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवित रखने वाले कुम्हार शामिल रहे।इसके साथ ही क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर को सुधारने में जुटे डॉक्टर, नर्स, मितानिनें, आशा दीदियां, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सफाई कर्मचारी, गौ-सेवक और सामाजिक संस्कारों को संपन्न कराने वाले नाई समाज के विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतिभाओं को अवसर देने वाले कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, फुगड़ी के आयोजक, सुआ नाच की बाल कलाकृतियों समेत उत्कृष्ट झांकी सजाने वाली श्रीगणेश एवं मां दुर्गा स्थापना समितियों को भी मुख्यमंत्री के कर-कमलों से मंच पर उचित सम्मान मिला। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि भाजपा हर वर्ग के जमीनी व्यक्ति के साथ खड़ी है।दिग्गज नेताओं की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की एकजुटता:इस विशाल जनसभा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन, कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, क्षेत्रीय विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर, बुनकर संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नंदे साहू, रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नए चुनाव के लिए भारी जोश भर दिया।चुनावी रण के लिए बीरगांव भाजपा टीम पूरी तरह तैयार:इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि बीरगांव नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए भाजपा की पूरी टीम जमीनी स्तर पर पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। मुख्य आयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद वेदराम साहू, मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव, नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष योगेश साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भीखम देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेश साहू, महामंत्री डेविड साहू तथा डोमेश देवांगन के नेतृत्व में इस आयोजन ने विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।क्षेत्र के सक्रिय पार्षदों एवं प्रमुख पदाधिकारियों में पतिराम साहू (पार्क), शकुन साहू, अश्वनी चंद्र, धनेश जोगी, राजेश रिछारिया, पवन तिवारी, नानक चंद साहू, भागवत साहू, संजू वर्मा, राधिका साहू, शीतला साहू, डॉ. वेद प्रकाश देवांगन, लक्ष्मी नारायण देवांगन, विवेक टंडन, भूपेन साहू, ध्रुव राजपूत, उमेश धीवर, ओमप्रकाश साहू (शहीद नगर), जितेंद्र यादव, विकास दुबे, विपिन चौबे, फुल मनी सोनवानी, सुनीता वर्मा, कविता वर्मा, हेमलता देवांगन, विजय सरकार, अश्वनी जंघेल, तारकेश्वर साहू, खिलावन बंजारे, पंचू बंजारे, नोहर घृतलहरे, पंचवटी साहू, लोकनाथ साहू, जीवन साहू, धन्नू साहू, शेखू साहू, आकाश साहू, मोनू मानिकपुरी (अध्यक्ष), जय देवांगन, नवीन जैन, भूपेंद्र गायकवाड़, रोशन ध्रुव, कैलाश उईके, नन्हू दीवान, जीवधान देवांगन, दीपू यादव, बुगलू धीवर, मिलन घृतलहरे, प्रियतम देवांगन, राम कुमार देवांगन, डॉ. ज्वाला प्रसाद, भारतीय यादव, राजू साहू (कलाकार), रामपाल साहू एवं पीतांबर साहू (बीरगांव) सहित हजारों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं ने हाथ उठाकर आने वाले समय में कमल खिलाने और बीरगांव में विकास की नई सरकार बनाने का संकल्प लिया।

 

Advertisement

Related Articles