शशिकांत (पिंटू) साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर श्री शशिकांत (पिंटू) साहू की नियुक्ति पर समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजली साहू तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विमल साहू ने शशिकांत (पिंटू) साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि शशिकांत (पिंटू) साहू को साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने से समाज के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में समाज संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शशिकांत (पिंटू) साहू अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के युवाओं को एकजुट करेंगे और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विमल साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में साहू समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।











