केपीएल सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन,पवन साहू रहे मुख्य अतिथि




चंदन जायसवाल कसडोल
कसडोल,
- केपीएल सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन,पवन साहू रहे मुख्य अतिथि
कसडोल क्षेत्र में आयोजित केपीएल (KPL) सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू उपस्थित रहे।
यह क्रिकेट प्रतियोगिता स्वर्गीय मोहर साय अजय की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पवन साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू द्वारा प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,00,000 रुपये तथा उपविजेता टीम के लिए द्वितीय पुरस्कार 50,000 रुपये
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिन्होंने मैच का भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।











