LIVE UPDATE

भाजपा स्थापना दिवस पर मौदहापारा में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सरकार की विभिन्न योजना के संबंध में लाभार्थियों से घर-घर जाकर किया नेताओ ने सम्पर्क

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 6 से 12 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के रूप में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज जी ने जवाहर नगर मंडल के अन्तर्गत शहीद अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा में रजबंधा पार बस्ती, अफरोज बाग बाड़ी क्षेत्र, वीडियो वर्ल्ड के पीछे बस्ती में घर घर जनसंपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।

इस‌ दौरान डॉ.राज ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश सहित अन्य प्रदेश में सिर्फ सरकार बनाकर सत्ता हासिल करना हमारा उद्देश्य नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकारों का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनकी सेवा करना है इस जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से छाया पार्षद घनश्याम रक्सेल, भाजपा नेता हाजी युनूस कुरैशी, सैयद रजा,मोनिस रजा पटवा, हाजी प्यारे खान, हाजी सोनू आसिफ कुरैशी, मुस्तफा हसन,पीलू कुलदीप सहित अनेकोनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles