छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय आम सभा, यादव महासम्मेलन एवं भवन लोकार्पण समारोह संपन्न, सीएम साय हुए शामिल




रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव पंजीयन क्रमांक-5066 रायपुर जिला के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन रविवार को मुख्यमंत्री छ.ग. विष्णु देव साय, मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित सामाजिक भवन का फीता काट कर और पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिरोमणि श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुई। तत्पश्चात समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले, विभिन्न क्षेत्रो में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया। मुख्यमंत्री साय जी ने कहा कि यादव समाज का इतिहास समाज को जोड़ने, सेवा करने और संस्कृति की रक्षा करने का रहा है। नवनिर्मित भवन केवल ईट-पत्थर का ढ़ांचा नही बल्कि समाज की एकता, संगठन की शक्ति और सुनहरे भविष्य का प्रतीक है। यह भवन सामाजिक चर्चाओ युवाओं के मार्गदर्शन एवं समाज की प्रगति का केन्द्र बनेगा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति राउत नाचा और यादव समाज के दोहों के बिना अधूरी है। समाज ने लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखा है। अति विशिष्ठ अतिथि टंकराम वर्मा केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, ने युवाओ से शिक्षा राजनितिक, आर्थिक कला एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करने का आव्हान किया। विधायक अनुज शर्मा ने समाज की असली ताकत शिक्षा और युवाओं के विकास और यादव समाज की जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में राउत नाचा और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। महासम्मेलन में चंन्द्रपुर से दो बार विधायक रामकुमार यादव, ने सामाजिक विषयों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जगनीक यादव, प्रदेश अध्यक्ष ने समाज का प्रगति प्रतिवेदन, समाज के 29 वे आमसभा, समाज में 24 जिला इकाई 146 ब्लाक परिक्षेत्र में सामाजिक कार्य संचालित के संबंध में बताया। इस मौके पर महानगर ईकाई के सुन्दरलाल यादव, शत्रुघन यादव, प्रीतम यादव, बेशाखुराम यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, परदेशी यादव, पतिराम यादव आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें राजू यादव महासमुंद को न्याय प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, तीरथ यादव रायपुर प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ, चांद राम यादव कसडोल युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमति सैलानी यादव कोरबा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में सुन्दर लाल यादव ने दी।









